फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट नहीं मिला, डायलिसिस यूनिट का काम फिर ठप

Sun, 29 Oct 2017 01:42 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बजट न मिलने की वजह से जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट का काम एक बार फिर रुक गया है। यह यूनिट दिसंबर 2016 में शुरू होनी थी लेकिन बजट न मिलने से इसे शुरू करने की तारीख भी लगातार बढ़ रही है। अब बजट के अभाव में यहां टाइल्स नहीं लग पा रही हैं। जिला अस्पताल प्रशासन ने शासन को पत्र लिखकर बजट की मांग की है ताकि अधूरे पड़े काम को जल्द पूरा कर यूनिट को शुरू किया जा सके। 
विज्ञापन

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ ने बरेली दौरे में जल्द डायलिसिस यूनिट शुरू होने की बात कही थी। उन्होंने जल्द बजट दिलाने का भी आश्वासन दिया था, लेकिन फिर भी अभी तक शासन से कोई पैसा नहीं मिला। यूनिट में पाइप लाइन के अलावा कमरे को मरम्मत करने का काम चल रहा था जो लगभग पूरा हो गया है। टाइल्स के लिए करीब दो लाख रुपये की जरूरत बताई गई है। डायलिसिस यूनिट में दस मशीनें लगाई जानी हैं। इसे पीपीपी मोड पर वाराणसी की हैरिटेज अस्पताल की ओर से चलाया जाएगा। इसका एक तय शुल्क भी देना होगा। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. केएस गुप्ता ने बताया कि हैरिटेज अस्पताल के लोग यूनिट का काम देख चुके हैं और यह लगभग पूरा है। सिर्फ  टाइल्स का काम होना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें