मकानों-दुकानों पर लगाए जा रहे लाल निशान
इसके लिए कासगंज से लेकर बदायूं के चंदन नगर खरैर तक हाईवे की जद में आने वाले मकानों और दुकानों पर लाल निशान लगाए जा रहे हैं। इसके तहत बरेली रोड पर बने बीआरबी स्कूल और उसके आसपास की कई बिल्डिंगों पर निशान लगाए जा चुके हैं। इससे आगे बरेली तक लाल निशान लगाने का कार्य होगा।
45, 52 और 56 मीटर चौड़ा बनेगा नेशनल हाईवे
बरेली से मथुरा तक स्वीकृत नेशनल हाईवे की चौड़ाई के मानक भी तय किए गए हैं। जहां सामान्य हाईवे बनाया जाएगा, उसकी चौड़ाई 45 मीटर रहेगी, लेकिन जहां पुल या अंडरपास बनाए जाएंगे, वहां इसकी चौड़ाई 52 मीटर तय की गई है। इसके अलावा जहां रेलवे लाइन होगी, वहां हाईवे की चौड़ाई 56 मीटर होगी।
जल्द हटाई जाएंगीं हाईवे की सीमा में आने वाली इमारतें
नेशनल हाईवे की सीमा में कई बिल्डिंगें आ रहीं हैं। फिलहाल सभी पर लाल निशान लगा दिए गए हैं। उन्हें हटाने का कार्य जल्द शुरू होगा। इसमें बरेली रोड किनारे स्थित स्कूल, होटल, ढाबा, फैक्टरी समेत कई बिल्डिंगें शामिल हैं। बाईपास पर भी कई दुकानें हटाई जाएंगी।