फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाढ़ से क्षतिग्रस्त मंडल की सड़कों के लिए बजट आवंटित, जल्द शुरू होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मुख्यालय ने बरेली मंडल में बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों की मरम्मत के लिए बजट का आवंटन किया है। इस धनराशि से बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर के जिलों में कई सड़कों का पुनर्निर्माण होगा। पहली किस्त जारी होने के बाद पीडब्ल्यूडी ने टेंडर निकालने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

बरेली में एनएच 24 पर गुगई मार्ग के बीच क्षतिग्रस्त पुलिया को दोबारा बनाने के लिए 13.40 लाख रुपये का बजट दिया गया है। यहां अब आरसीसी बॉक्स टाइप पुलिया का निर्माण होगा। वहीं, भैरपुर से परी संपर्क मार्ग की मरम्मत के लिए भी तीन लाख रुपये आवंटित हुए हैं। मुख्य अभियंता अजय कुमार ने बताया कि सभी जिलों में कार्याें को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद

बदायूं में दो सड़कों का होगा निर्माण
बदायूं जिले में दो महत्वपूर्ण सड़कों की मरम्मत के लिए धनराशि जारी की गई है। बदायूं-बिजनौर मार्ग से रायपुर मजरा मार्ग की विशेष मरम्मत के लिए 3.02 लाख रुपये और बदायूं-दातागंज मार्ग से जगुआसई तक सड़क निर्माण के लिए 7.80 लाख रुपये आवंटित हुए हैं।
विज्ञापन



शाहजहांपुर में पांच परियोजनाओं को मिला बजट

शाहजहांपुर में सबसे ज्यादा परियोजनाओं के लिए बजट जारी हुआ है। एमएम मार्ग से तारापुर संपर्क मार्ग के आबादी वाले हिस्से में सीसी मार्ग और नाली निर्माण के लिए 15 लाख रुपये का आवंटन हुआ है। एलबी मार्ग से जशनपुर बरेंडा नहर की पुलिया होते हुए नगला जाजू संपर्क मार्ग के लिए 8.45 लाख रुपये जारी किए गए हैं। जलालाबाद ढाईघाट मार्ग से महोलिया मोहकमपुर संपर्क मार्ग की मरम्मत के लिए 95 हजार रुपये का बजट मिला है। इसके अलावा, शहबाजनगर मार्ग से निजामपुर गौटिया मार्ग पर बाढ़ से हुए कटान की मरम्मत के लिए 2.02 लाख रुपये और खुदागंज मार्ग पर मकरंदपुर नहर पटरी मार्ग की विशेष मरम्मत के लिए 8.44 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें