फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं सड़क हादसा: चार चिताओं की आग नहीं पड़ी थी ठंडी, पांचवें घायल ने बरेली में तोड़ा दम, गांव में कोहराम

Sat, 12 Jul 2025 10:03 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

वजीरगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम हुए सड़क हादसे में घायल अशोक की भी मौत हो गई। उनका बरेली में उपचार चल रहा था। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। उनका शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन
शनिवार को हुआ था चार शवों का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चारों लोगों की चिता अभी ठंडी तक नहीं पड़ी थी कि बरेली के अस्पताल में उपचार के दौरान घायल अशोक ने भी दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बता दें कि बृहस्पतिवार शाम को दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई थी, जिससे चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी। घायल अशोक को गंभीर हालत में बरेली भर्ती कराया गया था। शुक्रवार देर रात उनकी भी मौत हो गई। यह खबर मिलते गांव में फिर से सन्नाटा पसर गया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- एक साथ उठीं चार अर्थी: काली प्लास्टिक में लिपटी लाशों को देख मच गई चीत्कार, इस हादसे से हिल गया पूरा गांव
 

बदायूं हादसा: मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव करखेड़ी निवासी अतर सिंह (40) पुत्र विजेंद्र मीणा अपने बाबा बच्चू सिंह (60) के साथ बगरैन सब्जी खरीदने बुलेट बाइक से गए थे। इसी गांव के संजय (28) पुत्र बच्चू, सोमपाल सिंह (55) पुत्र जागन सिंह और अशोक(28) पुत्र भूदेव एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। वजीरगंज थाना क्षेत्र में गांव अलउआ के पास बगरैन-करखेड़ी मार्ग पर अतर सिंह और संजय की बाइकों की आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। 

अतर सिंह और सोमपाल के फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टक्कर इतनी जबरदस्त थी दोनों बाइक पर बैठे पांचों लोग सिर के बल सड़क पर गिर गए। इससे अतर सिंह, उनके बाबा बच्चू सिंह, सोमपाल और संजय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अशोक को प्राथमिक इलाज के बाद बरेली रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 

आमने-सामने से भिड़ी थीं दो बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे के प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी। इसी बीच जब बाइकों की दूरी कम हुई, वैसे ही अतर सिंह व संजय संतुलन खो बैठे। इससे दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी बुलट का हैंडल व पहिया टेढ़ा हो गया। जबकि संजय की बाइक चकनाचूर हो गई। इस हादसे से पूरा गांव शोक में डूब गया।
विज्ञापन

मृतकों के शोकाकुल परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक साथ जलीं चार चिताएं 
पोस्टमॉर्टम के बाद अतर सिंह, बच्चू सिंह, संजय और सोमपाल के शव शुक्रवार को गांव करखेड़ी पहुंचे तो चीत्कार मच गई। करीब नौ बजे एक साथ उठीं चार अर्थियों को देख ग्रामीण अपने आंसू नहीं रोक पाए। शवयात्रा में आस-पास के गांवों के लोग भारी संख्या में पहुंचे। गांव के ही श्मशान भूमि पर एक साथ चारों शवों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। अब अशोक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें