फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun Election Results 2024: बदायूं में भाजपा दोहराएगी जीत या सपा करेगी वापसी... फैसला आज, नतीजों पर सबकी नजर

Tue, 04 Jun 2024 06:02 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

Budaun Lok Sabha Election 2024 Results : बदायूं संसदीय सीट पर भाजपा जीत को दोहराएगी या फिर सपा अपनी प्रतिष्ठा को बचाएगी। मतदान के रुझान सपा और भाजपा में सीधी टक्कर के सामने आए हैं। पांच निर्दलीय और राजनीतिक दलों के छह उम्मीदवार मैदान में थे। बसपा को मुख्य मुकाबले से बाहर माना जा रहा है।
 
विज्ञापन
Budaun Lok Sabha Election Results 2024: भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य और सपा के आदित्य यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं लोकसभा क्षेत्र के 11 उम्मीदवारों का चुनावी भाग्य 10,91,697 मतदाताओं ने ईवीएम में कैद किया। इन मतों की गिनती मंडी समिति में सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। इसके बाद ईवीएम के वोटों की काउंटिंग शुरू होगी। सुबह नौ बजे से रुझान और दोपहर दो बजे के बाद परिणाम आ जाएंगे। सबसे पहले बिल्सी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना पूरी होगी। दातागंज विधानसभा क्षेत्र की मतगणना सबसे बाद में पूरी हो सकेगी। बिल्सी में सबसे कम 28 और दातागंज में 33 चक्र में गणना का कार्य पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन


जिले में दो लोकसभा क्षेत्र आते हैं। इसमें बदायूं और आंवला लोकसभा क्षेत्र है। सात मई को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से पूर्ण हुआ था। सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। मंगलवार को मतों की गणना के साथ ही प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य से जुड़ी किस्मत भी सभी के सामने आ जाएगी। 

मतगणना में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। इसको लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली हैं। मंगलवार सुबह से मतगणना खत्म होने तक 456 कर्मिकों ड्यूटी लगाई गई है। एक विधानसभा क्षेत्र में 14 टेबल लगाई गईं हैं। सबसे कम 389 बूथ बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में हैं। ऐसे में यहां पर 28 चक्र तक मतगणना होगी। 
विज्ञापन


सबसे ज्यादा 459 बूथ दातागंज विधानसभा क्षेत्र में आते हैं। ऐसे में यहां पर 33 चक्र तक मतगणना होगी। हालांकि, बिसौली में भी 33 चक्र में मतगणना का काम पूरा होगा, लेकिन दातागंज के मुकाबले बिसौली में चार बूथ कम हैं। इसके बाद में सहसवान और शेखूपुर में 32-32 चक्र में मतगणना होगी। बदायूं विधानसभा क्षेत्र में 394 बूथ हैं। ऐसे में यहां पर 29 चक्र में मतगणना का काम पूरा हो जाएगा।

मंडी के बाहर लाउडस्पीकर से मिलेगी परिणाम की जानकारी
पार्टी के कार्यकर्ता, समर्थकों से लेकर आम आदमी तक चक्र बार जानकारी मिल सके। इसको लेकर जिला प्रशासन ने लाउडस्पीकर की व्यवस्था की है। लाउडस्पीकर पर जानकारी देने के लिए अधिकारी लगाए गए हैं। जो एक-एक चक्र पूरा होने पर जानकारी देते रहेंगे। साथ ही लाइट की भी व्यवस्था की गई है।

बिल्सी विधानसभा क्षेत्र की टेबलों पर पोस्टल बैलेट की गिनती
जिला प्रशासन ने बूथों की संख्या कम देखते हुए बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में पोस्टल बैलेट और इलेक्ट्रानिक माध्यम से आए वोटों की गिनती के लिए अलग टेबल पर की जाएगी। ऐसे में पांच टेबल पोस्ट बैलेट के लिए और एक टेबल इलेक्ट्रानिक माध्यम से आए वोटों के लिए लगाई जाएगी। ऐसे में बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में छह टेबल अतिरिक्त रहेंगी।

बदायूं लोकसभा क्षेत्र
कुल - पुरुष - मतदाता - 10,75,150
पुरुषों के पड़े मत - 5,95,047 (55.35 प्रतिशत)
कुल महिला मतदाता - 9,33,496
महिलाओं के पड़े मत - 4,96,630 (53.21, प्रतिशत)
थर्ड जेंडर 112
थर्ड जेंडर के पड़े मत 20 (17.86, प्रतिशत)

कुल मतदाता- 20,08,758
कुल मतदान 10,91,697 (54.35 प्रतिशत)
( महिलाओं के मुकाबले 98417 पुरुषों ने अधिक किया मतदान)
 
विज्ञापन

40 वर्ष से कोई स्थानीय प्रत्याशी नहीं जीता 
बदायूं सीट में 40 साल से कोई स्थानीय उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत सका है। वर्ष 2024 में भाजपा ने सैफई बनाम बदायूं के बहाने स्थानीय और बाहरी की बहस छेड़ी थी। इस मुद्दे को जनता ने कितना सराहा है यह आज परिणाम आने के बाद पता लग जाएगा।

साल 1984 से 2019 तक 35 साल में 10 बार चुनाव हुए। इन चुनावों में स्थानीय उम्मीदवारों को हराकर शरद यादव, स्वामी चिन्मयानंद, संघमित्रा मौर्य एक-एक बार सांसद रहे। धर्मेंद्र यादव दो बार और सलीम इकबाल शेरवानी पांच बार निर्वाचित हुए। अब आइए बात करते हैं 2024 के लोकसभा चुनाव की। स्थानीय उम्मीदवारों में भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य और बसपा के मुस्लिम खां हैं। बाहरी उम्मीदवार में सपा के आदित्य यादव हैं, जो सैफई के मूल निवासी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें