फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीएसए ने टीका लगाकर किया नव प्रवेशित बच्चों का स्वागत

Thu, 02 Jul 2026 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत जिले में स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण की शुरुआत बुधवार को हुई। यह अभियान 15 जुलाई तक चलेगा। वर्तमान सत्र 2026-27 में अब तक कुल 50,125 नवीन नामांकन दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय जसौली में आयोजित कार्यक्रम में बीएसए डॉ. विनीता ने टीका लगाकर और उपहार देकर नव प्रवेशित बच्चों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवनयापन की कला सिखाती है। इसके बिना सुखद भविष्य की कल्पना अधूरी है। उन्होंने बच्चों से प्रतिदिन साफ-सुथरी यूनिफॉर्म में विद्यालय आने और पड़ोस के बच्चों को भी स्कूल लाने की अपील की। अभिभावकों से भी संवाद किया।

बीएसए ने झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। वह स्वयं भी इसमें शामिल रहीं। इस रैली में कंपोजिट विद्यालय जसौली के साथ-साथ प्राथमिक विद्यालय साहूकारा, कुंवरपुर प्रथम व द्वितीय, मलूकपुर और जखीरा प्रथम के शिक्षक व बच्चे शामिल हुए। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी (नगर) तौसीफ अहमद, एसआरजी डॉ. अनिल चौबे, आशीष, मदन मोहन उपाध्याय, प्रधानाध्यापक नीरजा सक्सेना व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


पहले ही दिन 361 नए बच्चों ने लिया प्रवेश



बरेली। शैक्षिक सत्र 2026-27 के तहत जिले में शिक्षा के स्तर को सुधारने और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का संचालन शुरू कर दिया गया है। दूसरे चरण के पहले ही दिन 361 नए बच्चों का नामांकन किया गया। अभियान के पहले चरण के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में नामांकन की स्थिति काफी सकारात्मक रही है। वर्ष 2025-26 में कुल नामांकन 2,83,318 था, जिसमें कुल नवीन नामांकन 73,640 दर्ज किया गया था। वर्तमान शैक्षिक सत्र 2026-27 में अब तक कुल नामांकन का आंकड़ा 2,59,447 तक पहुंच चुका है। बीएसए डॉ. विनीता ने बताया कि 15 जुलाई तक चलने वाले इस दूसरे चरण के बाद नामांकन की संख्या में और इजाफा होगा। दूसरा चरण 15 जुलाई तक संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें