फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए से छिन गया शिक्षकाें के तबादले का अधिकार

Wed, 31 Aug 2016 01:06 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकाें के तबादलाें में हो रही गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की शिकायताें के बाद अब एडी बेसिक और बीएसए से तबादलाें और समायोजन के अधिकार छीन लिये गए हैं। डीएम की अध्यक्षता में बनी समिति ही अंतर जनपदीय तबादलों के मामलाें पर निर्णय लेगी। 
विज्ञापन

सचिव उप्र शासन अजय कुमार सिंह ने शिक्षा निदेशक बेसिक व सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को निर्देशित किया है कि बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी और उच्च प्राथमिक विद्यालयाें में शिक्षकाें के तबादला और समायोजन के लिए वर्ष 2013 में गठित तबादला समिति को संशोधित करते हुए वर्तमान शैक्षिक सत्र 2016- 17 के लिए नई समिति गठित की गई है। इसमें जिलाधिकारी अध्यक्ष हाेंगे, सीडीओ उपाध्यक्ष और बीएसए सदस्य सचिव होंगे। इसके तहत बीएसए समिति के सक्षम तबादलों का प्रस्ताव रखेंगे और समिति इन पर निर्णय लेगी। जबकि वर्ष 2013 से संचालित समिति में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक अध्यक्ष, बीएसए सचिव, डीआईओएस सदस्य व डायट प्राचार्य सदस्य होते थे। इस निर्णय पर शिक्षक नेता हरीश बाबू शर्मा व उनके संगठन ने खुशी जाहिर की है। शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष केपी सिंह ने कहा कि  यह अच्छा निर्णय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें