फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जमीन विवाद में भाइयों में चले डंडे, आठ पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। एक माह पूर्व दो भाइयों में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने सीओ आंवला से गुहार लगाई, तब पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। थाना क्षेत्र के गांव खुली निवासी हदवारी ने बताया कि 19 मई को जमीन बंटवारे को लेकर सगे भाई बाबूराम से विवाद हो गया। इसके बाद बाबूराम अपने परिवार के साथ पुत्र राजकुमार, सचिन, विजय, प्रदीप व अन्य सदस्यों के साथ आकर डंडों से हमला कर दिया। उन्हें बचाने आए पुत्र रवि, राज गब्बर, चंद्रपाल व पड़ोसी राजपाल को भी पीटा गया, जिसमें चारों लोग घायल हो गए। सीओ आंवला के आदेश पर पुलिस ने एक माह बाद रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें