फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंजादासपुर में फायरिंग करने वाला सिपाही का भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
पकड़ा गया आशिक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

आरोपी के पिता को इस मामले में पुलिस पहले ही भेज चुकी है जेल
विज्ञापन

घटना वाले दिन तमंचे से फायरिंग करने का वीडियो हुआ था वायरल

बरेली। कंजादासपुर में पांच मार्च को फायरिंग, पथराव की घटना के मुख्य आरोपी सिपाही के भाई आशिक को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा भी बरामद किया है। आशिक के पिता को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

इज्जतनगर के कंजादासपुर गांव में बीती पांच मार्च को सुबह साढ़े सात बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई थी। इसमें कई लोग चुटैल हुए थे। बुजुर्ग मौसम खां के सिर में गंभीर चोट आई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में एक तरफ के पप्पू खां और दूसरे पक्ष से वशीर की पत्नी नथिया ने रिपोर्ट लिखाई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने मुकदमे में जानलेवा हमले की धारा 307 बढ़ाई थी। इसके साथ ही पप्पू और वशीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना का मुख्य आरोपी आशिक था। आशिक का भाई पीलीभीत में सिपाही है। एक पक्ष का कहना है कि इसी कारण आशिक गांव में रौब गांठता है। चौकी पुलिस से भी उसकी सांठगांठ रहती है। इस बार भी आशिक बच जाता, अगर उसका फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल न होता। वीडियो में वह तमंचे से फायरिंग करता दिख रहा है। एसएसपी का भी इस मामले में रवैया सख्त था, लिहाजा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद होने दिखाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें