फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी के लिए कत्ल: उम्रकैद की सजा काटकर निकले छोटे भाई ने बड़े को उतारा मौत के घाट, पांच माह पहले आया था बाहर

Mon, 21 Nov 2022 09:00 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

भामोरा इलाके के गांव दलीपुर में रहने वाले धर्मवीर को हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा हुई थी। सजा सुनाए जाने से पहले धर्मवीर की शादी हो चुकी थी लेकिन गौना नहीं हुआ था। सजा सुनाए जाने के बाद परिजन की सहमति पर धर्मवीर की पत्नी को उसके बड़े भाई ओमप्रकाश के साथ विदा कर दिया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भमोरा में उम्रकैद की सजा काटकर पांच महीने पहले जेल से रिहा हुए भमोरा इलाके के गांव दलीपुर में रहने वाले धर्मवीर ने रविवार शाम कुल्हाड़ी से हमलाकर बड़े भाई ओमप्रकाश की हत्या कर दी। उसने खुद को कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर लिया। गंभीर हालत में पुलिस ने धर्मवीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों के बीच पत्नी को लेकर विवाद चल रहा था। सूचना पर एसपी देहात ने मौका मुआयना किया।

विज्ञापन

भामोरा इलाके के गांव दलीपुर में रहने वाले धर्मवीर को हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा हुई थी। सजा सुनाए जाने से पहले धर्मवीर की शादी हो चुकी थी लेकिन गौना नहीं हुआ था। सजा सुनाए जाने के बाद परिजन की सहमति पर धर्मवीर की पत्नी को उसके बड़े भाई ओमप्रकाश के साथ विदा कर दिया गया। उसके चार बच्चे हैं। बीस साल की सजा काटने के बाद पांच महीने पहले धर्मवीर जेल रिहा होकर आया और सीबीगंज की एक प्लाइवुड फैक्टरी में नौकरी करने लगा।

धर्मवीर जब भी घर आता पत्नी को लेकर उसका ओमप्रकाश से विवाद होता था। रविवार दोपहर सीबीगंज से धर्मवीर अपने साथ कुल्हाड़ी लेकर घर आया। देर शाम छत पर जाकर उसने कुल्हाड़ी पर धार लगाई। छत से उतरकर आया तो उस समय ओमप्रकाश खाना खाने के बाद बरामदे में चारपाई पर लेटा हुआ था। बच्चों ने धर्मवीर से खाना खाने के लिए कहा तो उसने थोड़ी देर बाद खाने की बात कही। इसके बाद अचानक धर्मवीर चारपाई पर लेटे ओमप्रकाश पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करने लगा, इससे ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

धर्मवीर ने अपने ऊपर भी कई वार किए, इससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर थानाध्यक्ष दानवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल धर्मवीर का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसपी देहात ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें