फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतान न होने पर विवाहिता से ज्यादती: जेठ ने की दुष्कर्म की कोशिश, शिकायत पर पति ने दिया तीन तलाक

Sun, 25 Jun 2023 06:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में संतान न होने पर एक महिला के साथ ससुराल वालों ने जुल्म की हदें पार कर दीं। उसे मारा पीटा। जेठ के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया गया। एक दिन उसके कमरे में घुस आया और दुष्कर्म की कोशिश की। शिकायत करने पर पति ने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में विवाहिता के साथ उसके जेठ ने दुष्कर्म की कोशिश की। विवाहिता ने पति से शिकायत की तो उसने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। एसएसपी के आदेश पर पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि 2013 में उसका निकाह शाहजहांपुर के एक गांव के रहने वाले एक युवक के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ससुराल वाले दहेज में कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे कई बार पीटा। 

जेठ के साथ संबंध बनाने का बनाया दबाव

निकाह के काफी समय बाद भी उसके कोई संतान नहीं हुई। इसको लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था। वह कई वर्षों तक ससुराल वालों का जुल्म सहती रहा, लेकिन ज्यादती की  इंतहा तब पार हो गई, जब ससुराल वालों ने उस पर जेठ के साथ संबंध बनाने का दबाव डाला। 

ये भी पढ़ें- एक 'मां' ऐसी भी: लावारिस बच्चे की खातिर अपनों से भिड़ी, उसे पाने के लिए तोड़ा कानून; अब जेल में पहुंची

 
विज्ञापन

पति की गैरमौजूदगी में एक दिन जेठ ने कमरे में घुस आया। उसने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विवाहिता ने पति से शिकायत की तो उसने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़ित विवाहिता ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें