फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जीजा ने एडिट कर फोटो किए वायरल, साली का रिश्ता टूटा

Wed, 31 Jan 2024 03:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जीजा ने अपनी साली के फोटो एडिट करके उसके मंगेतर को भेज दिए। इससे साली का रिश्ता टूट गया। नाराज सास ने दामाद के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बारादरी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि हाफिजगंज के एक गांव निवासी युवक ने उसकी बड़ी बेटी से झूठ बोलकर शादी की थी। वह पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता था। बड़ी बेटी से शादी करने के बाद वह उनकी छोटी बेटी पर बुरी नजर रखने लगा। पहले तो वह लोग मजाक समझकर उसकी हरकतों को नजरंदाज करते रहे। बाद में जब छोटी बेटी की शादी कासगंज से तय हुई तो युवक ने उसके फोटो एडिट कर उसके मंगेतर को भिजवा दिए।
इससे उनकी बेटी का रिश्ता टूट गया। रिश्ता टूटने की शिकायत पर युवक ने माफी मांग ली, लेकिन वह दोबारा फोटो एडिट करके वायरल करने लगा। फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर भी अश्लील फोटो अपलोड कर दिए। कई लोगों को व्हाट्सएप पर भी फोटो भेजे। महिला के अनुसार इससे उनकी छोटी बेटी अवसाद में आ गई। विरोध जताने पर युवक हत्या करने की धमकी देने लगा। तेजाब लेकर घर में घुस आया और उनका गला दबाकर मारने की कोशिश की। युवक के खिलाफ उसकी सास ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें