फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पटाखे जलाने के विवाद में घर में घुसकर बहन-भाई पर हमला

Tue, 10 Nov 2026 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। गांव बंडिया में पटाखे जलाने के विवाद में एक पक्ष ने घर में घुसकर बहन-भाई पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। बंडिया निवासी मोहन ने आरोप लगाया कि उनके भाई राजू का गांव के ही कुछ लोगों से पटाखे जलाने को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी ने झगड़े का रूप ले लिया। इसी रंजिश में दूसरे पक्ष के चार लोग उनके घर में घुस आए। राजू व उसकी बहन बसंती पर हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों को लाठी-डंडों से पीटा और धारदार हथियार से भी वार किए। सीओ नितिन कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। घायल बहन-भाई जिला अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें