फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ ऑफिस के बाहर फिर जम गए दलाल, अड्डे ध्वस्त होने के बाद भी नहीं बंद हुआ धंधा

विज्ञापन
आरटीओ कार्यालय के बाहर खोदे गए गड्डे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

बुधवार को परिवहन विभाग ने जेसीबी से ध्वस्त कराए थे अड्डे

बरेली। आरटीओ ऑफिस के बाहर जमे दलालों को खदेड़ने के लिए बुधवार को की गई कार्रवाई का बृहस्पतिवार को कोई असर नहीं दिखा। बुधवार देर रात तक चली कार्रवाई में जेसीबी से दलालों के सारे अड्डे ध्वस्त कर दिए गए थे, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह से ही दलाल फिर आरटीओ ऑफिस के बाहर डेरा जमाए नजर आए। उन पर कार्रवाई का कोई खौफ नहीं दिखा। रोज की तरह दलाल लोगों से जल्दी काम कराने के नाम पर पैसे वसूलते दिखे।
विज्ञापन

हालांकि कार्यालय के बाहर खाली पड़ी जमीन में जेसीबी से गड्ढे कर दिए जाने की वजह से दलालों को अपने अड्डे जरूर बदलने पड़े। दलालों ने वहां फड़ तो नहीं लगाए, लेकिन इधर-उधर बैठकर अपना धंधा करते रहे। दिन में कई बार परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने दलालों को वहां से हटाया भी, लेकिन दलाल फिर आकर जम गए। कार्यालय में आवेदकों को उनके कागजात देखने के बाद ही प्रवेश दिया गया। चेकिंग के लिए अलग-अलग शिफ्ट में दिनभर गार्ड के साथ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई।

पहले भी हुई कार्रवाई, लेकिन कोई असर नहीं

आरटीओ दफ्तर के बाहर बैठने वाले दलालों को खदेड़ने के लिए पहले भी सैकड़ों बार अभियान चला है। हर बार कार्रवाई के कुछ समय बाद ही ये लोग फिर से कब्जा जमा लेते हैं। पिछले साल खाली जमीन में गड्ढे करवाने के बाद वहां पेड़ लगवाने की योजना बनाई गई, लेकिन इस पर अमल नहीं हो सका। लिहाजा दलालों ने वहां फिर से अड्डे बना लिए।

समानांतर व्यवस्था चला रहे दलाल

आरटीओ ऑफिस के बाहर जमा दलाल समानांतर व्यवस्था चला रहे हैं। हर काम के लिए उन्होंने दाम तय कर रखे हैं। कार्यालय में बिना दलाल के डीएल या गाड़ी से संबंधित काम कराने पर काउंटर पर बैठने वाले कर्मचारी बेवजह दौड़भाग कराते हैं। इसका फायदा उठाते हुए दलाल पब्लिक से मनमाफिक पैसे वसूलने में कामयाब रहते हैं।

जेसीबी से खाली जमीन की खुदाई कराने की वजह से दलाल वहां अड्डा नहीं बना पाए। गेट के बाहर जमा दलालों को खदेड़ने के निर्देश कर्मचारियों को दिए गए हैं। कार्यालय आने वाले आवेदकों से बिना किसी के बहकावेे में आए सीधे काउंटर पर जाकर अपना काम कराने की अपील की जा रही है। - आरपी सिंह, एआरटीओ प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें