भोजीपुरा। दहेज में बाइक व दो लाख के लिए वर पक्ष ने वधू से शादी से पूर्व रिश्ता तोड़ दिया। लड़की की पिता की तहरीर पर पुलिस ने वर पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने अपनी पुत्री की शादी फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव नौगवां निवासी आसिब के साथ तय की थी। 30 नवंबर को मंगनी की रस्म पूरी हुई थी। मंगनी की रस्म में वधू पक्ष के करीब चार लाख रुपये खर्च हुए थे। इसके बाद 22 जनवरी को आगे की रस्म व शादी की तारीख तय कर रखी थी। दहेज में बाइक व अतिरिक्त दो लाख रुपये की मांग को लेकर वर पक्ष के लोग डटे रहे। बात नहीं बनने पर रिश्ता तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद