बरेली में बरात चढ़त के दौरान दुल्हन की बहन अपने प्रेमी के साथ चली गई। द्वारचार के बाद जब युवती घर में नहीं दिखी तो उसकी खोजबीन की गई। बाद में उसके परिजनों को पता चला कि एक युवक युवती को लेकर गया है। इससे गुस्साए परिजनों ने उसके घर पर हमला बोल दिया। उसके पिता की पिटाई कर दी।