फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरा पति नपुंसक है': सुहागरात पर खुला दूल्हे का बड़ा राज... मायके लौटी दुल्हन बोली- पति के साथ नहीं जाऊंगी

Sun, 17 Nov 2024 03:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

यूपी के बदायूं में सुहागरात के बाद दुल्हन मायके लौटी। दुल्हन ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची। दोनों पक्षों के बीच थानों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
सुहागरात पर खुली दूल्हे की पोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दातागंज में सुहागरात के बाद शनिवार को मायके पहुंची दुल्हन ने पति पर शारीरिक रूप से कमजोर होने का आरोप लगाया। साथ ही उसके संग जाने से इनकार कर दिया। इससे मौके पर हंगामा हो गया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दातागंज इलाके के एक गांव की रहने वाले ग्रामीण ने अपनी बेटी की शादी 13 नवंबर बुधवार को जनपद शाहजहांपुर के थाना जैतीपुर इलाके के एक गांव के युवक के साथ की थी। 

शादी के बाद दूल्हा दुल्हन को लेकर अपने घर चला गया। शनिवार को वह पत्नी के साथ अपनी ससुराल आया। दुल्हन ने मायके में आते ही दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। दुल्हन को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह किसी की सुनने के लिए तैयार नहीं थी। 
विज्ञापन


जब दुल्हन से कारण पूछा तो उसने बताया कि सुहागरात पर पता चला कि दुल्हा शारीरिक रूप से कमजोर है। यह सुनकर दूल्हे के परिजनों ने उसका मेडिकल कराने की बात कही। मामला इतना बढ़ गया कि हंगामा होने लगा। 
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को थाने ले आई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दोनों पक्षों में शादी में दिया गया दान दहेज वापस करने की सहमति बन गई। इसके बाद दूल्हा पक्ष बगैर दुल्हन के ही लौट गए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें