बीसलपुर क्षेत्र से आई थी बरात
जानकारी के मुताबिक क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात पीलीभीत जनपद के बीसलपुर क्षेत्र से बरात आई थी। लड़की पक्ष ने बरातियों का स्वागत सत्कार किया। जयमाल के बाद दूल्हा-दुल्हन डीजे पर डांस करने लगे। इसी दौरान दूल्हे का बहनोई जेब से नोट निकालकर दुल्हन पर उड़ाने लगा। उसकी यह हरकत लड़की के भाइयों को नागवार लगी। उन्होंने विरोध किया तो वह झगड़ा करने लगा। मारपीट करने पर उतारू हो गया। उस वक्त बड़े बुजुर्गों ने मामला शांत करा दिया।
यह भी पढ़ें- गुरुकुल में छात्र की मौत: अनुराग ने फोन पर कहा था- पापा अकेले आना... कुछ बताना है, पहुंचे तो मिली लाश
आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर
बुधवार सुबह कन्यादान की रस्म हो रही थी, तभी आरोपी अपने साथियों के साथ आ धमका। उसने दुल्हन के परिजनों से मारपीट कर दी। फायरिंग कर दहशत फैलाई। इसके बाद फरार हो गया। घटना में दुल्हन की मां-भाई समेत पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया गया। यहां घायलों का उपचार किया गया। वहीं, लड़की पक्ष ने दूल्हे के बहनोई व अन्य आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। इधर, दूल्हा पक्ष के लोग समझौता कराने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी है।