फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में बवाल: दुल्हन के पड़ोसियों ने दूल्हे और बरातियों को पीटा, इस बात को लेकर हुआ था विवाद

Sat, 03 May 2025 10:36 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में शाहजहांपुर से आई बरात में खुराफातियों ने बवाल कर दिया। आरोपियों ने जनरेटर बंद कर दिया। विरोध करने पर दूल्हे और बरातियों से मारपीट कर दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में शाहजहांपुर का दूल्हा बग्गी लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा तो गांव के खुराफातियों ने बग्गी का जनरेटर बंद कर दिया। बरातियों ने विरोध जताया तो दूल्हे और बरातियों की पिटाई कर दी गई। कैंट थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


शाहजहांपुर के थाना तिलहर के गांव बिठ्ठलपुर प्रहलादपुर निवासी अजयपाल 30 अप्रैल को अपने भतीजे वीरेंद्र की बरात कैंट के भोलापुर हिंडौलिया लेकर आए थे। अजयपाल ने पुलिस को बताया कि जब दूल्हे की बग्गी के साथ बरात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची तो गांव के संजीव, देशपाल और दीवान ने दूल्हे की बग्गी में लगा जनरेटर बंद कर दिया। तीनों खुराफाती वहीं पर डीजे बजाने की जिद करने लगे। बरातियों ने मना किया तो झगड़ा करने लगे। 

यह भी पढ़ें- Ganga Expressway: यूपी में वायुसेना का युद्धाभ्यास, गंगा एक्सप्रेसवे पर गरजे लड़ाकू विमान, राफेल ने भरी उड़ान
विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हे और बरातियों से मारपीट कर दी। इससे दूल्हा वीरेंद्र, उसका भाई आशीष और बराती सुनील व जगदीश घायल हो गए। आरोपी संजीव, देशपाल और दीवान ने बरात के साथ आई गाड़ियों पर भी ईंट पत्थर से हमला कर तोड़ दिया। कैंट थाने में हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें