फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शाखा प्रबंधक पर रुपये लेकर रसीद न देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फरीदपुर थाना क्षेत्र के परा मोहल्ला निवासी सुधीर रस्तोगी ने शाखा प्रबंधक पर रुपये लेकर रसीद न देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एक बैंक में उनका बचत और लोन खाता है। बीमारी की वजह से वह अपना लोन जमा नहीं कर पाए थे। शाखा प्रबंधक लगातार उनके घर पर रिकवरी एजेंट भेजकर 80 हजार रुपये जमा करने के लिए कह रहे थे। रुपयों का इंतजाम कर वह बैंक पहुंचे। शाखा प्रबंधक ने रुपये लेकर उन्हें रसीद नहीं दी। बाद में उन्होंने 10 हजार रुपये और मांगे थे। इस पर सुधीर ने पांच हजार रुपये दे दिए थे। शाखा प्रबंधक ने उसकी भी रसीद नहीं दी। अब सुधीर ने शाखा प्रबंधक पर कई और आरोप लगाते हुए बिथरी चैनपुर पुलिस, वित्त मंत्री, उप महाप्रबंधक और मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष को शिकायत भेजी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें