सदस्यों को भड़काने वाले हुए बेनकाब
ब्लॉक प्रमुख ब्रजेश कुमारी ने बताया कि कुछ सदस्यों को भड़काकर हमारे खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की गई, ऐसे लोग बेनकाब हो चुके हैं। पार्टी नेतृत्व व वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में हमने सदस्यों तक अपनी बात पहुंचाई तो वह विरोधियों की चाल समझ गए। नियमानुसार प्रक्रिया में कोई सदस्य विरोध करने नहीं पहुंचा। सभी सदस्य हमारे परिवार का हिस्सा हैं, सबके सहयोग से क्षेत्र में विकास कराने का काम किया जाएगा।
अब एक साल तक अविश्वास प्रस्ताव नहीं
डीपीआरओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि विरोध में करीब 75 सदस्यों की संख्या होने पर ही अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा या मतदान हो सकता था। कोई सदस्य विरोध करने नहीं पहुंचा। मौके पर मौजूद पांच सदस्यों ने ही हाजिरी लगाई। इस तरह अविश्वास प्रस्ताव पारित नहीं हो सका। इसकी सूचना हाईकोर्ट को भेजी जा रही है, साथ ही गेट पर चस्पा की गई है। अब एक साल तक अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकेगा।