फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध और किसान के बीच की खाई पाटने पर होगा मंथन

Fri, 07 Apr 2017 01:14 AM IST
बरेली
विज्ञापन
ivri
विज्ञापन
कृषि और पशु अनुसंधान संस्थानों में  कई तकनीक ईजाद होती हैं पर किसानों को इनका लाभ तुरंत शायद ही मिल पाता हो। किसान और शोध के बीच एक खाई सी बनी रहती है पर अब कृषि वैज्ञानिक इस खाई को पाटने की जुगत में लगे हैं। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में आठ और नौ अप्रैल को देश भर के कृषि वैज्ञानिक इसपर मंथन करने जुटे रहे हैं ताकि संस्थानों में होने वाले शोध का सीधा फायदा किसानों तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

इंडियन एसोसिएशन फार  एडवांसमेंट ऑफ वेटनरी रिसर्च की ओर से 17वां इंडियन वेटनरी अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें वन हेल्थ पॉलिसी के तहत पशुओं पनपने वाली बीमारियों के लिए एक नई पॉलिसी बनाना, क्रास ब्रीड के जरिये जानवरों की बीमारियों मुक्त प्रजाति बनाना  और स्मॉल होल्डर के तहत किसानों को मेडिकल क्षेत्र में ईजाद होने वाली नई दवाइयां उपलब्ध कराना जैसे विषयों पर विचार होगा। आयोजन सचिव डॉ. रिशेंद्र वर्मा ने बताया कि मंथन के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक प्रोफेसर त्रिलोचन महापात्रा, ड्रग्स कंट्रोलर जनरल  भारत सरकार, स्पेशल चीफ सेक्रेटरी एनडीडी एंड फूड डिपार्टमेंट आंध्र सरकार आईएएस डॉ. मनमोहन सिंह और गेलमेट संस्था के लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि मंथन बाद एक पॉलिसी ड्राफ्ट की जाएगी तो आईसीएआर को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें