फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस में घुसकर शोहदों ने छात्रा को पीटा

Wed, 06 Mar 2013 01:46 PM IST
बरेली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल के बच्चे लेकर लौट रही एक बस को कुछ शोहदों ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर जबरन रोका। उसमें घुसकर एक छात्रा को अपशब्द कहते हुए बुरी तरह पीटा और फिर अगवा कर लेने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


डरे-सहमे बच्चों ने इसकी जानकारी घर पहुंचकर अपने अभिभावकों को दी। इस पर अभिभावकों ने स्कूल के प्रिंसिपल से घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा, लेकिन आरोप है कि प्रिंसिपल ने कार्रवाई करने के बजाय उन्हें टरका दिया।

यह सनसनीखेज घटना पीलीभीत बाईपास रोड पर स्थित जिंगल बेल पब्लिक स्कूल के कुछ बच्चों के साथ सोमवार दोपहर को हुई। एक जागरूक पाठक ने मंगलवार को पत्र के जरिए अमर उजाला को इसकी सूचना दी। अमर उजाला ने जब स्कूल की एडमिस्ट्रेटर रीना वर्मा से इस संबंध में पूछा तो उन्होंने घटना की पुष्टि की। उनका कहना है कि पीड़ित लड़की के परिजनों से लिखित शिकायत मांगी है। इसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


पत्र के मुताबिक जिंगल बेल पब्लिक स्कूल की बस छुट्टी के बाद महानगर कॉलोनी में रहने वाले कुछ बच्चों को लेकर लौट रही थी। महानगर पार्ट-2 कॉलोनी में कुछ शोहदों ने बस को जबरन रोक लिया। चालक-परिचालक और बच्चे जब तक कुछ समझ पाते, शोहदे बस में घुस आए। उन्होंने एक लड़की को अपशब्द कहते हुए पीटना शुरू कर दिया। यह देख अन्य बच्चे बुरी तरह सहम गए। कुछ बच्चे तो रोने भी लगे।

चालक-परिचालक ने विरोध किया तो शोहदों ने उन्हें भी मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। छात्रा को पीटने के बाद शोहदे उसे उठा ले जाने की धमकी देते हुए भाग निकले। बीच सड़क पर हुई इस घटना को कई लोगों ने देखा, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया।

पत्र के मुताबिक बच्चों ने घर जाकर इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दी। इस पर कई अभिभावक मंगलवार को स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल से घटना पर कार्रवाई की बाबत पूछा। आरोप है कि प्रिंसिपल ने अभिभावकों को खुद ही पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह देते हुए टरका दिया।

पीड़ित लड़की की मां ने बुधवार को स्कूल आकर घटना की जानकारी दी थी। हमने उनसे लिखित शिकायत मांगी तो वह लड़की के पिता से बात कर शिकायत देने की बात कहकर चली गईं। बृहस्पतिवार को उन्हें बुलाकर लिखित शिकायत लेंगे। इसके बाद पुलिस को शोहदे के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन

- रीना वर्मा, एडमिस्ट्रेटर, जिंगल बेल पब्लिक स्कूल

अभी ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिली तो शोहदों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।
- हरेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष इज्जतनगर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें