युवक के पिता ने मांगा दहेज
युवक के पिता रामौतार, चाचा वेदप्रकाश ने पांच लाख रुपये और पांच लाख रुपये की दावत समेत दहेज का सामान देने की शर्त पर ही शादी करने की पेशकश रख दी। उनकी शर्त सुनकर लड़की पक्ष के लोग हैरान रह गए। उन्होंने दहेज का विरोध किया। कहा कि युवक युवती एक-दूसरे से प्यार करते हैं।
आरोप है कि प्रेमी करन ने भी शादी से इनकार कर दिया। उसके परिजनों ने धक्के देकर युवती के परिजनों को भगा दिया। युवती की मां ने शनिवार को एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की। इसके बाद युवक, उसके पिता समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।