फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: रात में प्रेमिका से फोन पर बिगड़ी बात, प्रेमी ने उठाया ऐसा कदम, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Fri, 08 Dec 2023 12:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

प्रेमिका से झगड़े के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसकी मां ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी इलाके में प्रेमिका से फोन पर झगड़े के बाद प्रेमी ने कीटनाशक निगल लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बृहस्पतिवार रात उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक बताई गई है। 

विज्ञापन


थाना बारादरी क्षेत्र के संजय नगर जोशी मोहल्ले के युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी मां ने बताया कि गुरुवार रात उसके बेटे ने घर में रखी दीमक मारने वाली जहरीली दवा निगल ली। उसकी हालत बिगड़ी तो उन्हें पता चला। जब इसकी वजह पूछी तो उसने कुछ भी नहीं बताया। 

Video: सरेराह उतारा बुर्का और बदल लिया वेश... सीसीटीवी फुटेज देख लोग हैरान; जहन में एक ही सवाल- कौन है ये
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

दो साल से चल रहा है प्रेम प्रसंग 
मां ने लोगों से जानकारी की तो पता लगा कि पड़ोस के मोहल्ले मठिया की रहने वाली छात्रा से बेटे का दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। फोन पर बात करते समय किसी बात को लेकर उसकी गर्लफ्रेंड से कहासुनी हो गई थी। तभी गुस्से में आकर उसने कीटनाशक दवा खा ली। 

हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक कक्षा 11 का छात्र है। मां ने उससे कहा कि इंटर पास कर लो, हम तेरी उसी लड़की से शादी करा देंगे। हालांकि लड़की दूसरी बिरादरी की बताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें