फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमी ने नंबर ब्लॉक किया तो युवती ने निगला जहरीला पदार्थ, मेटा के अलर्ट पर पुलिस ने बचाई जान

Tue, 02 Sep 2025 07:43 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक युवती ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसने जहरीला पदार्थ खा लिया और आत्महत्या संबंध फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। इस पर मेटा ने पुलिस को अलर्ट भेजा। सूचना मिलते ही 16 मिनट में पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवती को बचा लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमी ने नंबर ब्लॉक किया तो प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवती ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या करने संबंधी पोस्ट भी की। मेटा से अलर्ट मिलते ही पुलिस ने 16 मिनट में पहुंचकर युवती की जान बचा ली।

विज्ञापन


बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवती बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। उसने दोपहर 12.45 बजे सल्फास की गोलियों का पैकेट दिखाते हुए आत्महत्या से संबंधित पोस्ट इंस्टाग्राम पर की। मेटा ने उसी समय पुलिस मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को ई-मेल से अलर्ट भेजा। इसकी सूचना तत्काल सीबीगंज थाना पुलिस को भेजी गई।

16 मिनट में पहुंची पुलिस 
मामले का संज्ञान लेते हुए छात्रा के मोबाइल नंबर की लोकेशन निकाली गई। पुलिस 16 मिनट में मौके पर पहुंच गई। देखा तो छात्रा उल्टियां कर रही थी। पुलिस ने परिजनों के सहयोग से छात्रा का प्राथमिक उपचार किया। हालत में सुधार पर महिला पुलिसकर्मियों ने छात्रा की काउंसलिंग की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly Weather News: बरेली में सितंबर के पहले दिन 125 मिमी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी; आज भी स्कूल बंद
विज्ञापन


छात्रा ने बताया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी एक लड़के से दोस्ती हुई थी जो प्यार में बदल गई। अब विवाद हो गया है। प्रेमी ने बात बंद करने के साथ ही उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया। इससे परेशान होकर उसने गेहूं में डालने के लिए लाई गई दवा को निगल लिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें