फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: पूर्व मंत्री के पोते से 21 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी, शातिरों ने यह मेसेज भेज जाल में फंसाया

Mon, 03 Apr 2023 06:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

साइबर अपराधियों ने गोल्ड ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा होने का झांसा देकर पूर्व मंत्री के पोते डॉ. अनुपम शर्मा को जाल में फंसा लिया। शातिरों ने उनसे कई बार में 21 लाख रुपये जमा करा लिए। जब धोखाधड़ी का पता चला तो अनुपम शर्मा के होश उड़ गए। 
विज्ञापन
cyber crime
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पूर्व मंत्री धर्मदत्त वैद्य के पोते और पूर्व विधायक भूपेंद्र नाथ शर्मा के पुत्र डॉ. अनुपम शर्मा से साइबर ठगों ने 21 लाख 40 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। प्रेमनगर थाने में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


गांधीनगर निवासी डॉक्टर अनुपम शर्मा सिटी अस्पताल के संचालक हैं। उन्होंने एडीजी से शिकायत की कि उनके पास ऑनलाइन मेसेज आया था, जिसमें बताया गया कि अगर हमारे पोर्टल से गोल्ड ट्रेडिंग की जाए तो हम आपको मोटा मुनाफा कराएंगे। मेसेज पर भरोसा कर अनुपम ने उनके पोर्टल पर खाता खोल लिया। पोर्टल द्वारा अनुपम के आधार कार्ड की जानकारी भी हासिल कर ली गई। 

कई बार जमा किए 21 लाख रुपये 

अनुपम ने गोल्ड ट्रेडिंग के लिए कई बार में 21 लाख 40 हजार रुपये की रकम ऑनलाइन पेमेंट कर दी। इसके बाद फर्जी पोर्टल कंपनी ने अनुपम को मेसेज भेजकर बताया कि उन्हें गोल्ड ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा हुआ है। उनके द्वारा निवेश की गई रकम बढ़कर 51 लाख रुपये हो गई है।

साली के प्यार में घरवाली पर जुल्म: लाख समझाने पर भी नहीं माना पति तो पत्नी ने चाकू से अपना गला काटा

विज्ञापन

अनुपम ने कंपनी में छह लाख रुपये भुगतान करने का आवेदन किया तो वह टालमटोल करने लगे और सोमवार को आवेदन करने का सुझाव दिया। सोमवार को पोर्टल और बेवसाइट खोलने का प्रयास किया तो वह बंद हो चुके थे। इस पर अनुपम को ऑनलाइन धोखाधड़ी होने का अहसास हुआ। अनुपम ने आरबीआई से भी धोखाधड़ी की शिकायत की है। एडीजी से शिकायत करने पर प्रेमनगर थाने में अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ये बरतें सावधानी

  • किसी को आधारकार्ड या पैनकार्ड न भेजें।
  • किसी नए लिंक पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है।
  • किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।
  • किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।
  • वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।
  • रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद करना भी ठगी से बचाता है।
  • फिजूल के एप डाउनलोड करने से बचें।
  • ठगी होते ही टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करें।
  • ठगी का पता चलते ही तत्काल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें