राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खेलतीं खिलाड़ी
- फोटो : संवाद
बालिका वर्ग में भी हुई कड़ी प्रतिस्पर्धा
बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश ने मध्य प्रदेश, केरल ने तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल ने विद्या भारती, तेलंगाना ने उत्तराखंड, केवीएस ने सीआईएससीई, सीबीएसई ने महाराष्ट्र को 2-0 से हराया। गुजरात ने मणिपुर, राजस्थान ने एनवीएस, हिमाचल प्रदेश ने आईबीएसओ को 2-0 से मात दी।
कर्नाटक बनाम आंध्र प्रदेश के मध्य हुए मुकाबले में कर्नाटक 2-1 से विजयी रहा। पुडुचेरी ने झारखंड को 2-0 से, मिजोरम ने ओडिशा को 2-1 से, दिल्ली ने चंडीगढ़ को 2-0 से, हरियाणा ने बिहार को 2-0 से हराया। आईपीएस ने जम्मू कश्मीर को, केरल ने लद्दाख को 2-0 से पराजित किया। इसके बाद, उत्तर प्रदेश बनाम पंजाब के मुकाबले में यूपी 2-1 से विजयी रहा।
राज्यपाल संतोष गंगवार ने झारखंड की टीम को किया सम्मानित
प्रतियोगिता के दौरान झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बृहस्पतिवार को अपने आवास पर झारखंड की बालक एवं बालिका वर्ग की टीम को सम्मानित किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को फूल माला पहनाकर, उनका अभिनंदन किया गया। राज्यपाल ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि झारखंड के खिलाड़ी अब देशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। यह राज्य के लिए गर्व की बात है कि यहां के युवा खेल के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयां छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि सफलता का मूलमंत्र मेहनत, अनुशासन और लगन है, और इन्हीं तीनों के सहारे खिलाड़ी आगे बढ़ सकते हैं। सम्मान समारोह के अंत में राज्यपाल ने सभी खिलाड़ियों के साथ समूह तस्वीर खिंचवाई और उनका उत्साहवर्धन किया।
जगदीश पाटनी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मनोबल
प्रतियोगिता के तीसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डीएसपी जगदीश पाटनी उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। साथ ही, उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए, उनके बेहतर भविष्य की कामना की और उन्हें आगामी मुकाबलों के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल बरेली राकेश कुमार, मंडलीय उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) तृतीय मंडल बरेली मुन्ने अली, जिला विद्यालय निरीक्षक बरेली डॉ. अजीत कुमार, वित्त एवं लेखाधिकारी नीरज उर्फ यादवेंद्र पाठक, प्रधानाचार्य पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बरेली ओपी राय ने लगातार उपस्थित रहकर खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की। साथ ही, निर्भय बेनीवाल (अध्यक्ष, इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन), डॉ. अंकित बग्गा (सचिव, आईएसए), पारुष अरोरा (प्रबंधक, पद्मावती अकादमी), विद्या वर्ल्ड स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. योहान कुंवर आदि उपस्थित रहे।