फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: निपुण मूल्यांकन के नाम पर शिक्षकों से रुपये मांगने वाले दोनों प्रशिक्षु निलंबित, वीडियो हुआ था वायरल

Sun, 01 Feb 2026 06:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के प्राथमिक विद्यालय परेवा कुईया में निपुण मूल्यांकन के नाम पर शिक्षकों से रुपये मांगने के आरोपी दोनों प्रिशिक्षुओं को निलंबित कर दिया गया है। उन सभी विद्यालयों में दोबारा मूल्यांकन कराया जाएगा, जहां इन दोनों प्रशिक्षुओं ने पहले आकलन किया था। 
विज्ञापन
डीएलएड प्रशिक्षुओं पर लगा था रुपये मांगने का आरोप - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में निपुण मूल्यांकन के नाम पर रिश्वत मांगने वाले दो डीएलएड प्रशिक्षुओं पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कार्रवाई की गई है। बिथरी चैनपुर ब्लॉक अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय परेवा कुईया में निपुण मूल्यांकन के लिए पहुंचे डायट के दो डीएलएड प्रशिक्षुओं पर शिक्षकों से रुपये मांगने का आरोप लगा था। इससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

विज्ञापन


मामले की जांच के शुरुआती चरण में वीडियो में दिखाई दे रहे डीएलएड प्रशिक्षु रोहित और सुमित को तत्काल प्रभाव से दो सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) फरीदपुर ने दोनों आरोपी प्रशिक्षुओं को भविष्य में निपुण भारत मिशन की किसी भी मूल्यांकन प्रक्रिया में शामिल होने पर स्थायी रूप से रोक लगा दी है। 

जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित 
इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए डायट की प्राचार्य डॉ. दीप्ति वार्ष्णेय ने तीन सदस्यीय विशेष जांच समिति का गठन किया है, जो इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। प्राचार्य ने यह भी स्पष्ट किया है कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उन सभी विद्यालयों में दोबारा मूल्यांकन कराया जाएगा जहां इन दोनों प्रशिक्षुओं ने पहले आकलन किया था। 
विज्ञापन


इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता का बुरा असर बच्चों की शिक्षा या उनके परिणामों पर न पड़े। उन्होंने बताया कि इस मिशन में कोई भी गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह मिशन ईमानदार और गुणवत्तापूर्ण आकलन पर आधारित है। निपुण मूल्यांकन में गड़बड़ी या लापरवाही की गई तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें