फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दोनों को नहीं था एक-दूसरे पर ऐतबार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक ही छत के नीचे रह रहे दंपती पूनम और नरेंद्र के बीच इस कदर तनातनी थी कि वे एक-दूसरे की जान के दुश्मन हो गए थे। हत्या के बाद बारादरी थाने में पुलिस और पत्रकारों की पूछताछ के दौरान पूनम ने ऐसी कई बातें बताईं जिनके मुताबिक उसे पति नरेंद्र से जान का खतरा था। बोली- तमंचा लेकर पति उसे मारने चला था, उसने तमंचा न छीना होता तो वह उसे मार देता।
विज्ञापन

पूनम ने खुद को बचाने के लिए परिवार की एक महिला से पति के संबंध बताने के साथ ही कई और लड़कियों से उसकी दोस्ती का दावा किया। कहा कि शाम को सात बजे पति की छुट्टी हो जाती थी पर वह रोज रात में दो बजे से पहले कभी नहीं आता था। वह जब घर लौटता तो बेहद नशे में होता था। उससे गाली-गलौज व मारपीट करता था।
13 साल का दिव्यांग बेटा यातना झेल रहा था तो 17 साल के निशांत को पति की हरकतों से परेशान होकर उसने देहरादून में कोचिंग करने भेज दिया था। दो दिन पहले ही बेटा सैनिक जीडी का पेपर देने आया था। पूनम ने बताया कि मंगलवार रात भी पति बिना वजह उससे झगड़ा कर रहा था। वह तमंचा निकाल लाया और उसे धमकाने लगा। उसने तमंचा छीनने की कोशिश की तो ट्रिगर दब गया।
विज्ञापन

कार में तमंचा रखकर चलती थी पूनम
ससुर ने पूनम पर उसके बहनोई से दोस्ती का आरोप लगाया। कहा कि बहनोई ओम प्रकाश ने ही उसे तमंचा दिया था। इसे वह अपने साथ रखती थी। कार से जाते वक्त भी तमंचा रखा रहता था। आसपास के लोगों ने बताया कि मामूली मानदेय वाला काम करने वाली पूनम कुछ समय से अच्छे स्टेटस में रह रही थी। उसने एक कार ले ली थी जिसे ड्राइव कर उसी से केंद्र जाती थी। पूनम फैशनेबल कपड़े पहनने लगी थी। इन बातों से नरेंद्र को चिढ़ थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें