फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी और बहुमंजिला भवनों के आसपास बनेंगे बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग विभिन्न तरीके अपना रहा है। देखा जा रहा है कि ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी और बहुमंजिला भवनों से मतदान केंद्र दूर होते हैं और वहां रहने वाले लोग मतदान करने के प्रति रुचि नहीं दिखाते हैं। इसलिए इस बार आयोग की तरफ से शहरी क्षेत्रों में जहां ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी एवं बहुमंजिला भवन हैं, उन क्षेत्रों में मतदेय स्थल बनाने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन

इस मामले में उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि शहरी क्षेत्र में जहां ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी एवं बहुमंजिला भवन हैं, उन क्षेत्रों में सर्वे कराएं। वहां लोगों से बातचीत करें और वह चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान करें, इसके लिए उन्हें किस तरह की सुविधाओं की जरूरत है। वहां मतदेय स्थल बनाने के लिए स्थल चिह्नित करें। जिससे कि चुनाव में सोसाइटी या बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले शत-प्रतिशत मतदाताओं का मतदान हो सके। इसी क्रम में स्कूल/कॉलेजों में चुनावी साक्षारता क्लब (ईएलसी) का गठन करने को कहा गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसडीएम/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को नए मतदेय स्थल बनाने के लिए लोकेशन चिह्नित करने को कहा है। जिस बूथ पर 1200 से अधिक वोटर हैं, वहां के शेष मतदाताओं को दूसरे बूथ से शिफ्ट करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें