फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रेलवे गेट का बूम तोड़ा, वाहन सहित चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। रेलवे स्टेशन के पश्चिमी क्रॉसिंग 6ए पर शनिवार रात कोई वाहन टक्कर मारकर बूम तोड़ने के बाद फरार हो गया। घटना के संबंध में अज्ञात वाहन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरपीएफ के आंवला चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि रम्पुरा-अलीगंज मार्ग स्थित क्रॉसिंग संख्या 6ए पर रात 12:08 बजे मालगाड़ी पास कराने के लिए गेटमैन सुरेश कुमार ने फाटक बंद किया। मालगाड़ी पास होने के बाद गेटमैन ने जब फाटक खोला तो नहीं खुला। पास जाकर देखा तो अलीगंज साइड का बूम टूटा पड़ा था। बूम तोड़ने के बाद वाहन चालक फरार हो गया। गेटमैन को भनक तक नहीं लगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें