नवाबगंज फोटो 3 आरोपियो को जेल ले जाती पुलिस
क्योलड़िया। पुलिस ने रविवार को दो गो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पांच अब भी फरार है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
थाना प्रभारी परमेश्वरी, उपनिरीक्षक होरम सिंह, सुशील कुमार ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर दो गो तस्कर आरोपी अनूप गांव जोहरा जादोपुर, मुन्ना गांव भौआ बाजार को धिमरी तिराहे से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी अनूप ने बताया कि उनके पिता की एक साल पूर्व मौत हो गई। वह घर में अकेले कमाने वाले थे। उनकी मुलाकात एक दिन तस्कर मुन्ना से हुई, जिसने उसे छुट्टा पशुओं को पकड़ कर देने का व्यापार करने को कहा। वह 21 जुलाई की रात तीन छुट्टा पशुओं को पेड़ में बांधकर चला गया। सूचना पर तस्कर काले रंग की गाड़ी से बताए ठिकाने पर आए। संरक्षित पशुओं को मारकर मांस ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को दफन करवा दिया था।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को जेल भेजा है। मुस्तकीम, नईम, जीशान, मुन्ना समेत पांच फरार चल रहे हैं। थाना प्रभारी परमेश्वरी ने बताया कि दबिश जारी है। जल्द फरार अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद