फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से टूटा लाल फाटक का बूम, रुकी ट्रेनें

Fri, 18 May 2018 01:29 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
train
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर लाल फाटक का बूम टूटने से ट्रेनों की रफ्तार थम गई। गेट मैन ने इंजीनियरिंग विभाग को सूचित भी किया लेकिन कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। गेट मैन ने जैसे तैसे जंजीर बांधकर ट्रेनों को गुजारा। इस दौरान लखनऊ दिशा की ओर से आने वाली सभी ट्रेनें बरेली कैंट स्टेशन पर रुककर जंक्शन पहुंचीं। सूचना मिलते ही आरपीएफ भी पहुंच गई। 
विज्ञापन

बुधवार रात दो बजे गेट मैन रेलवे फाटक बंद कर रहा था कि जल्दी निकलने के लिए एक ट्रक रेलवे क्रासिंग से गुजरा, उस समय फाटक आधा ही बंद हुआ था, अचानक ट्रक की टक्कर से रेलवे क्रासिंग का बूम टूट गया। जिससे फाटक आधा खुला ही रह गया। गेटमैन ने किसी तरह से फाटक उठाया और इंजीनियरिंग विभाग को रेलवे फोन से सूचना दी, लेकिन विभाग का कोई भी कर्मचारी बूथ ठीक करने नहीं पहुंचा। इसके बाद वाहनों को निकालने को लेकर गेटमैन और ड्राइवरों की जद्दोजहद हुई। विवाद बढ़ता देखकर उसने जंक्शन आरपीएफ को सूचना दी। आरपीएफ के दो जवान आधी रात को लाल फाटक पहुंच गए। सुबह तक जंजीरें लगाकर ट्रेनें गुजारीं गईं। इधर लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को बरेली कैंट स्टेशन पर रोककर काशन पर गुजारा गया। सुबह इंजीनियरिंग टीम पहुंचने पर बूथ की मरम्मत की गई। जिसके बाद ट्रेनों का संचालन सुचारु किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें