फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुकदमा वापस नहीं लेने पर सटोरियों ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ऑनलाइन सट्टेबाजी कर करोड़ों के दांव लगाने वाले सटोरियों ने प्रेमनगर पुलिस की शह पर रंगदारी का मुकदमा कराने वाले पीड़ित पर हमला कर दिया। एसएसपी के आदेश पर प्रेमनगर थाने में नई रिपोर्ट दर्ज की गई है। सुभाषनगर निवासी अंकित शर्मा ने बताया कि 30 अप्रैल को उन्होंने प्रेमनगर थाने में 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में सर्जन कपूर उर्फ शांति भाई, गौरव सूद, सौरभ गुप्ता, संदीप गुप्ता, उमेंद्र, मोहसिन व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इन लोगों ने उसके 25 लाख रुपये ऑनलाइन सट्टे में दांव पर लगवाकर हड़प लिए थे। रुपये मांगने पर धमकाया तो उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसके बाद ये लोग अंकित शर्मा को जान से मारने की धमकी देने लगे और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगे। इन लोगों ने सोमवार को अंकित को फिर घेर लिया। उसकी पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें