फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाइक पर खालिस्तान लिखवाकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने काटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बाइक के नंबर प्लेट पर खालिस्तान लिखवाकर घूम रहे बरेली निवासी संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस ने उससे घंटों पूछताछ की। खालिस्तानी गतिविधियों से उसका किसी तरह का लिंक नहीं मिला। इसके बाद उसका पुलिस एक्ट में चालान कर दिया। पुलिस उसके मोबाइल फोन को जब्त कर डाटा की जांच कर रही है। उसके बैंक खाते भी खंगाले जाएंगे।
विज्ञापन

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक युवक काशीपुर रोड स्थित रेव सिनेमा में लगे इमरजेंसी फिल्म के पोस्टर को फाड़ता दिख रहा था। पुलिस ने वीडियो की जांच की तो पता चला कि दो सितंबर को यह घटना हुई थी। मंगलवार को पुलिस ने काशीपुर रोड से युवक को हिरासत में ले लिया। उसके पास मिली बाइक की नंबर प्लेट पर खालिस्तान लिखा हुआ था। युवक ने अपना नाम बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चचेट निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी बताया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा सहित खुफिया एजेंसी ने भी उससे कई घंटे पूछताछ की, लेकिन आरोपी का कोई संदिग्ध संपर्क नहीं मिल सका। बुधवार की सुबह युवक का चालान कर उसे छोड़ दिया गया। हरप्रीत रुद्रपुर में रहने वाले अपने भाई के पास आता जाता है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें