फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 परीक्षार्थी बुक हुए, फिर भी केंद्र डिबार नहीं

Sat, 30 Jan 2016 01:03 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 बिजनौर के कृष्णा कॉलेज ऑफ लॉ में एलएलबी परीक्षा में अब तक 40 परीक्षार्थी बुक हो चुके हैं। उड़न दस्ता सामूहिक नकल की रिपोर्ट कर चुका है, लेकिन रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने केंद्र पर कोई कार्रवाई नहीं की है। विश्वविद्यालय परीक्षा समिति के इंतजार में बैठा है। जब परीक्षा समिति की बैठक होगी, तब कार्रवाई के लिए निर्णय हो पाएगा।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के उड़ाका दल ने एलएलबी परीक्षा के पहले दिन 20 जनवरी को पांच नकलची बुक किए गए। इसके बाद तीसरे दिन फिर उड़ने दस्ते ने छापा मारा। इसमें 30 नकलची और ढेरों नकल सामग्री भी बरामद की गई। उड़ने दस्ते ने कुलसचिव को इसकी रिपोर्ट भी भेज दी। इसमें उन्होंने सामूहिक नकल का भी उल्लेख किया। इसके बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद विश्वविद्यालय ने अपने ऑब्जर्वर बैठा दिए। 25 जनवरी को फिर चार नकलची पकड़े गए। इसके बाद 28 जनवरी को दो और परीक्षार्थी नकल के साथ बुक लिए। अब तक कृष्णा कॉलेज में 40 से ज्यादा नकलची पकड़े जा चुके हैं। विश्वविद्यालय का कहना है कि परीक्षा समिति में इस मामले को रखा जाएगा। इस संबंध में परीक्षा समिति अपना जो निर्णय देगी, वही मान्य होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें