फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के बाद बनारस की लड़की से टूटी प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की शादी, मां ने हैरत जताई

Sun, 05 May 2019 02:38 AM IST
देव कश्यप आर.बी. लाल, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की शादी दूसरी बार भी टूट गई है। चार साल पहले सिविल लाइंस की आवास विकास कॉलोनी के एक परिवार में हुआ सिद्धार्थ का रिश्ता टूटने के बाद बनारस की इशिता से तय हुआ था। रोका की रस्म के बाद शादी के लिए 26 अप्रैल की तारीख पक्की की गई थी, लेकिन एक हफ्ता गुजरने के बाद अब पता लगा है कि यह रिश्ता भी टूट गया। प्रियंका की मां डॉ. मधु चोपड़ा ने शादी टूटने के कारण तो नहीं बताए, मगर फोन पर अमर उजाला को इतनी जानकारी जरूर दी कि रिश्ता टूटने की बात सच है।

विज्ञापन

प्रियंका के भाई सिद्धार्थ का पहला रिश्ता फरवरी 2015 में बरेली की ही आवास विकास कॉलोनी के एक कारोबारी परिवार में तय हुआ था। दिल्ली में कुछ रस्में होने के बाद सिद्धार्थ के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा बरेली भी आईं थीं। दोनों परिवारों की ओर से कहा गया था कि यह शादी काफी धूमधाम से गोवा में होगी, लेकिन निमंत्रण पत्र बंटने से पहले ही इस रिश्ते में खटास आ गई और फिर आनन-फानन में सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। 

अब चार साल बाद दोबारा सिद्धार्थ की शादी बनारस के एक परिवार में तय हुई। फरवरी में रोका का भी संक्षिप्त कार्यक्रम हुआ, तभी शादी के लिए 26 अप्रैल की तारीख भी पक्की कर दी गई। इशिता का परिवार मुंबई में रहता है। प्रियंका भी विदेश से शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच गईं, लेकिन इस बार भी रिश्ता शादी में नहीं बदल पाया। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों इशिता अस्पताल में भर्ती थी, उनके मम्मी-पापा शादी के लिए इच्छुक भी थे, लेकिन इस बार भी रिश्ता टूट गया।
विज्ञापन


मां मधु चोपड़ा ने बताया कि सिद्धार्थ और इशिता के रिश्ते की बात चली थी। हम पूरी तरह तैयार भी थे मगर हाल ही में कुछ ऐसी बातें होने लगीं जिनका असर रिश्ते की मिठास पर पड़ सकता था। इसलिए रिश्ता आगे नहीं चल पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें