फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: क्षेत्रीय लेखा परीक्षा कार्यालय में सुलझेंगे सैन्य यूनिटों के प्रकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली मंडल समेत उत्तराखंड के जिलों में स्थित सैन्य यूनिटों के सैन्य, असैन्य कार्मिकों के ऑडिट संबंधी प्रकरण के निस्तारण के लिए मेरठ तक दौड़ की जरूरत बरेली में क्षेत्रीय लेखा कार्यालय के उद्घाटन के साथ थम गई है। यहां 160 यूनिटाें के प्रकरण का समाधान होगा।
विज्ञापन

सोमवार को बीआई बाजार में रक्षा लेखा नियंत्रक (सेना) मेरठ के अधीन नए क्षेत्रीय लेखा कार्यालय का उद्घाटन वरिष्ठ रक्षा लेखा संयुक्त महानियंत्रक रोजी अग्रवाल ने किया। इस कार्यालय से बरेली समेत शाहजहांपुर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, धारचूला, रानीखेत, ऊधम सिंह नगर, हल्द्वानी, बनबसा समेत अन्य जिलों के कार्मिकों की ऑडिट संबंधी समस्याएं दूर की जाएंगी। इस दौरान मेजर जनरल (चिकित्सा सेवा) योगेंद्र सिंह, रक्षा लेखा नियंत्रक मेरठ तरुण कुमार जाजोरिया समेत सेना और रक्षा लेखा विभाग के वरिष्ठ सैन्य अफसर, कार्मिक मौजूद रहे।
वर्षों से चल रही थी कार्यालय की मांग
सहायक नियंत्रक मुकेश शर्मा ने कार्यालय संबंधी अहम जानकारियां साझा की। बताया कि ऑडिट संबंधी प्रकरण निस्तारण के लिए कार्मिकों को मेरठ जाना होता था। जिसके चलते उम्रदराज लोगों को परेशानी होती थी। इसको देखते हुए लंबे समय से कार्यालय की मांग की जा रही थी। कार्यक्रम में जाट रेजीमेंट के वेतन लेखा कार्यालय प्रभारी मनोज कुमार, मुख्य कार्यालय से आशीष सेठी, समीर कुमार, प्रवीण कुमार, केके कालरा, शंभू शरण, प्रशांत सक्सेना, यूके प्रसाद, एसके दीक्षित, प्रशांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें