क्योलड़िया। थाना भुता के गांव परेवा कुइयां से तीन से लापता वृद्ध महिला का शव कैलासा नदी में सोमवार को दिन में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस के अनुसार थाना भुता के गांव परेवा कुइयां की 85 वर्षीय आमना बेगम पति इमामुद्दीन 24 अक्तूबर से घर से लापता हो गई थी। उनके बेटे निसारुद्दीन ने थाना भुता में अपनी मां की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार को क्योलड़िया थाना क्षेत्र के ज्योति जागीर गांव में बह रही कैलाश नदी में एक शव उतराता मिला। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजबली सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम शैलेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को नदी से निकालकर उनकी शिनाख्त की। संवाद