फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Thu, 16 Jul 2026 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। कस्बा बल्लिया के सोनू की पत्नी काजल (30) का शव बुधवार शाम कमरे में छत के कुंडे पर फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक, घटना से पहले पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, सोनू सबमर्सिबल के मैकेनिक हैं। दंपती की दो बेटियां और एक बेटा है। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद था। सोनू के पिता प्रेमी का कई साल पहले निधन हो चुका है। मनमुटाव के कारण मां किराये के मकान में रहती हैं। दंपती के बीच क्लेश होता रहता था। बुधवार शाम काजल और सोनू के बीच कहासुनी और मारपीट भी हुई थी। इसके कुछ देर बाद काजल का शव कमरे में छत के कुंडे पर फंदे से लटका मिला। जब तक जानकारी हुई उसकी मौत हो चुकी थी। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मौके से साक्ष्य एकत्र किए। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें