शिखा ने एक निजी कॉलेज में एलएलबी की पढ़ाई के लिए प्रवेश लिया था। सूत्रों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को घर में बच्चों और पिता के बीच जमकर क्लेश हुआ था। पुलिस भी पहुंची थी। तब गांव के प्रधान ने मामला रफा-दफा करवा दिया था। शुक्रवार को सुबह शिखा का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना पर मां आईं तो शव देखकर बेहोश हो गईं। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। मामले में किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है।