फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नदी में डूबे युवक का मिला शव

Wed, 06 May 2026 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसेरे भाई की शादी में शामिल होने गांव कचनारी आए बहेड़ी के हुसैन नगला गांव निवासी दीपक कुमार (19) का शव मंगलवार को मिला। रविवार की शाम साथियों के साथ नहाने के दौरान दीपक डूब गए थे।
विज्ञापन

बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव हुसैन नगला निवासी हुकुमपाल ने बताया कि वह खेती करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके बेटे दीपक कुमार तीन दिन पहले गांव कचनारी में मौसेरे भाई आकाश कुमार की शादी में शामिल होने गए थे। रविवार दोपहर 2:00 बजे आकाश, पवन, दीपक और रघुवेंद्र कुमार के साथ बहगुल नदी में नहाने गए। वहां नहाने के दौरान दीपक गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए। साथियों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से नदी में तलाश कराई। नदी के पानी को बांध से रुकवाया गया। तलाश के दौरान मंगलवार को दीपक का शव मिला। तलाश करने में ग्रामीणों ने पुलिस की मदद की।
इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
इकलौते बेटे की मौत से पिता बेहाल
दीपक की मौत से पिता हुकुम सिंह बेहाल हैं। मां हेमलता और बहिन रोशनी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के मुताबिक, युवा बेटे की मौत से माता-पिता बेहाल हैं। हुकुम सिंह ने कह रहे हैं, दीपक घर का इकलौता बेटा था। ईश्वर ने चिराग बुझा दिया। बुढ़ापे की लाठी टूट गई है।
विज्ञापन

नदियों के पास नहीं हैं सुरक्षा इंतजाम
नवाबगंज तहसील में छह से अधिक नदियां बह रही हैं। ये उत्तराखंड से होकर नवाबगंज से गुजरती हैं। इनमें पनघैली, सिंघईया, बहगुल, देवहा, कैलाश, अफसरा आदि शामिल हैं। इन नदियों के पास सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। इस कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। नदियों के किनारे पिचिंग के लिए पत्थर आदि लगा दिए गए हैं लेकिन हादसे रोकने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें