फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉडी बिल्डिंग : एशिया चैंपियनशिप से लेकर मिस्टर इंडिया तक शहर के खिलाड़ियों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में फिटनेस का क्रेज अब केवल जिम तक सीमित नहीं रहा। कई युवा इसे पेशेवर खेल के रूप में अपना रहे हैं। बॉडी बिल्डिंग में भविष्य बनाने के लिए वह घंटों पसीना बहा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए खिलाड़ी वर्षों तक दिन-रात मेहनत करते हैं, तब जाकर वे मंच पर खड़े होकर पदक हासिल कर पाते हैं। शहर के खिलाड़ी इसी मेहनत और लगन के उदाहरण हैं, जिन्होंने न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है।
विज्ञापन



मेहनत से पूरा किया सपना
बुखारपुरा के रहने वाले 44 वर्षीय ताहिर सकलैनी पिछले 28 वर्षों से बॉडी बिल्डिंग में सक्रिय हैं। उनका सफर बचपन में टीवी पर इस खेल को देखने से शुरू हुआ। उस समय उन्होंने तय कर लिया कि एक दिन वे भी इस मंच पर अपनी पहचान बनाएंगे। पेशेवर ट्रेनिंग के साथ उन्होंने रोजाना अभ्यास करना शुरू किया और इसे अपने जीवन का अहम हिस्सा बना लिया। ताहिर पांच बार मिस्टर इंडिया का खिताब जीत चुके हैं। वर्ष 2019 में दिल्ली में आयोजित एशिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

फिटनेस से शुरू हुआ सफर, बना जुनून
पीलीभीत बाइपास रोड निवासी 34 वर्षीय देवेंद्र गंगवार ने शुरुआत में केवल फिट रहने के लिए जिम जाना शुरू किया था। वहीं पर उन्होंने पहली बार बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता की तैयारी करते खिलाड़ियों को देखा और उनकी रुचि इस खेल में बढ़ने लगी। धीरे-धीरे उन्होंने खुद को पूरी तरह इस खेल के लिए समर्पित कर दिया। आज वे रोजाना तीन घंटे अभ्यास करते हैं और अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखते हैं। वे तीन बार मिस्टर एशिया बन चुके हैं। 13 बार मिस्टर इंडिया का टाइटल अपने नाम कर चुके हैं।
विज्ञापन


जिम के शौक से राष्ट्रीय खिताब तक का सफर
कोहाड़ापीर के रहने वाले 32 वर्षीय दानिश रजा हमेशा से जिम करने के शौकीन रहे हैं। उनका शौक धीरे-धीरे पेशेवर बॉडी बिल्डिंग में बदल गया। अब तक वह छह बार मिस्टर नॉर्थ इंडिया का खिताब जीत चुके हैं और मिस्टर इंडिया रनरअप का टाइटल भी अपने नाम कर चुके हैं। दानिश का मानना है कि इस खेल में सफलता पाने के लिए धैर्य, समय और निरंतर अभ्यास का कोई विकल्प नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें