बरेली। इज्जतनगर और कैंट इलाके में मंगलवार को दो लोगों के शव मिले। काफी कोशिश के बाद भी दोनों की पहचान नहीं हो सकी। हालांकि दोनों की जेब में रेल के टिकट बरामद किए गए। एक शव का पोस्टमाॅर्टम भी करा दिया गया। इज्जतनगर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि मंगलवार शाम उनके क्षेत्र में करीब 40 साल उम्र के व्यक्ति का शव मिला। मरने वाले के शरीर का रंग सांवला है। नीले जूते, नीली जींस और सफेद शर्ट पहन रखी थी। दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में ‘आरएस’ गुदा था। दाहिने हाथ में कलावा भी बंधा था। पैंट की दाहिनी जेब से रेलवे के दो टिकट मिले हैं।
इनमें एक टिकट दोहना से रिछा का और दूसरा रिछा से बरेली का है। जेब से बीस रुपये का एक नोट और तंबाकू की दो पुड़िया भी बरामद हुई हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के मुंह से सफेद झाग निकल रहे थे। इससे जहर खाने की आशंका लग रही है। पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है।