फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: परीक्षा के तनाव के दौरान काउंसलर्स से मदद लेने से पहले संकोच न करें-

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बोर्ड परीक्षा के दौरान तनाव प्रबंधन के लिए विद्यार्थियों को काउंसलर्स की मदद लेने में संकोच नहीं करना चाहिए। काउंसलिंग को लेकर विद्यार्थी मन में अलग-अलग धारणाएं बना लेते हैं। मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र की प्रवक्ता याशिका वर्मा का कहना है कि कई बार विद्यार्थी तैयारी के दौरान इस स्थिति में पहुंच जाते हैं जब उन्हें काउंसलिंग की जरूरत होती है। ऐसी स्थिति में अभिभावकों को भी काउंसलर्स की मदद से छात्रों को उस मनोस्थिति से बाहर लाने का प्रयास करना चाहिए। विशेषज्ञ डॉ. योहान कुंवर ने शुक्रवार को परीक्षा के दौरान की स्थितियों से धैर्यपूर्वक निपटने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

- पेपर मिलने के बाद किन बातों का ध्यान रखें।
धैर्यपूर्वक सभी निर्देशों व प्रश्नों को पढ़ें। समय प्रबंधन की योजना बनाएं। प्वाइंट टू प्वाइंट उत्तर लिखें।
- कितने घंटे पढ़ाई करनी चाहिए।
एक बार में डेढ़ से दो घंटे तक पढ़ाई करनी चाहिए। इसके लिए मस्तिष्क को प्रशिक्षित करें। पढ़ाई के दौरान उत्तर लेखन का अभ्यास करने से परीक्षा में समय बच सकता है।
- परीक्षा के दौरान एकाग्रता को कैसे बढ़ा सकते हैं।
सुबह समय से उठकर योग, ध्यान, व्यायाम आदि करके एकाग्रता को बढ़ाया जा सकता है।
- परीक्षा की तैयारी के दौरान नकारात्मक विचारों से कैसे बच सकते हैं।
संगीत सुनें। पर्यावरण से नजदीकी बढ़ाएं। परिवार के साथ समय बिताएं। खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान दें, स्वयं को अच्छे नंबर लाने के लिए बाध्य न करें।
- खान-पान का किस तरह से ध्यान रखें।
ताजा, स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन करें। प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें। पोषक तत्वों से भरपूर आहार आपके लिए मददगार होगा।
- बिस्तर में बैठकर पढ़ाई करना सही है या नहीं।
शोध के मुताबिक बिस्तर में बैठकर पढ़ना स्वास्थकर नहीं है। यह आरामदायक है, लेकिन इससे मस्तिष्क विचलित होता है।
- पढ़ाई करने का सही समय कौन सा है।
यह आपकी प्रवृत्ति पर निर्भर करता है। यदि आप दिन में ज्यादा ऊर्जा का अनुभव करते हैं तो दिन में पढ़ें। खासतौर पर सुबह का समय इसके लिए बेहतर है। अगर आपको एकांत और शांति के साथ रात में पढ़ाई करने में सुविधा है तो रात में पढ़ सकते हैं, लेकिन इतना अंतर बनाए रखें कि आपको परीक्षा केंद्र में नींद न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भूलने की प्रवृत्ति से कैसे बचें।
बार-बार रटें नहीं। ध्यान केंद्रित करें। लिखने का अभ्यास करें। पढ़ते समय फोन, सोशल मीडिया आदि से दूर रहें।
- पढ़ा हुआ याद रखने के लिए क्या करें।
लिख कर याद करना इसका बेहतर विकल्प है। जो लिखें उसे बोलकर पढ़ें। की वर्ड्स को याद रखने के लिए हाईलाइटर का प्रयोग करें।
- किन बातों को करने से बचें।
ज्यादा खाएं नहीं, ऐसा करने पर आपको पढ़ाई के दौरान नींद आ सकती है। ज्यादा तला-भुना खाने से बचें। ज्यादा तनाव न लें।
-काउंसलर्स से निशुल्क मदद लेने के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें:
9997343992, 8791815522
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें