फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी की कार से शीशा तोड़कर अटैची उड़ाई

Mon, 02 Nov 2015 02:10 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में मढ़ीनाथ का गैंग ही कारों के शीशे तोड़ रहा है। रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे टप्पेबाज दवा कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर अटैची उड़ा ले गए। करीब एक घंटा बाद उनकी अटैची मढ़ीनाथ पुल के नीचे टूटी हुई पड़ी मिली। उसमें रखे बारह हजार रुपये और कुछ जरूरी कागजात नहीं मिल पाए हैं। मामले में मुकदमा लिखाने के लिए तहरीर दे दी है, लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा नहीं लिखा है।
विज्ञापन

प्रभा टाकीज के पास रहने वाले आरके वार्ष्णेय की परसाखेड़ा में चुरू फार्मासिटिकल के नाम से दवा की फैक्ट्री है। रविवार को वह अपनी कार से फैक्ट्री से लौटकर प्रभा टाकीज के सामने आ गए। यहां कार खड़ी करने के बाद वह किसी काम से सड़क  पार चले गए। इस दौरान टप्पेबाजों ने उनकी कार का पिछला शीशा तोड़ लिया और उसमें से अटैची चोरी कर ले गए। अटैची में 12 हजार 700 रुपये और जरूरी कागजात थे। घटना के बाद आरके वार्ष्णेय कोतवाली पहुंचकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर देकर कार से पास ही आए थे कि उनके मोबाइल पर फोन आ गया। फोन करने वाले का कहना कि आपके कुछ कागज उसे मिले हैं। यह कागज मढ़ीनाथ पुल के पास पड़े थे। फोन आते ही प्रभारी निरीक्षक ने एक सिपाही और दरोगा को उनके साथ मढ़ीनाथ भेज दिया। वहीं पर टूटी हुई अटैची भी मिल गई है। उसमें से नगदी गायब है। कारोबारी के मढ़ीनाथ चौकी पर और भी कुछ कागज मिल गए। प्रभारी निरीक्षक सुधीर पाला धामा ने बताया कि टप्पेबाजों का गैंग मढ़ीनाथ का ही लग रहा है। यहां के रहने वाले नहीं हैं तो किराए पर रह रहे होंगे। गैंग को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से भी टप्पेबाजों का पता लगाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें