फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की जेब से 48 हजार उड़ाए

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
ऑटो में सेटेलाइट से श्यामगंज जा रहा था बीसलपुर का व्यापारी
विज्ञापन

बरेली। जेबकतरों ने बीसलपुर के मोबाइल व्यापारी मुकेश गुप्ता की जेब काटकर 48 हजार रुपये चोरी कर लिए। उन्होंने थाना बारादरी में घटना की शिकायत की है।
पीलीभीत में बीसलपुर निवासी मुकेश गुप्ता की मोबाइल की दुकान है। बुधवार को वह अपनी दुकान के लिए कुछ सामान लेने बीसलपुर से बरेली आए थे। सेटेलाइट पर बस से उतरने के बाद वह ऑटो में बैठकर श्यामगंज जा रहे थे। ऑटो में उनके अलावा दो युवक बैठे थे। श्यामगंज पहुंचने के बाद मुकेश ऑटो से उतरे तो पाया कि पैंट की बायीं जेब कटी हुई थी और उसमें रखे 48 हजार रुपये गायब थे। इसी बीच ऑटो चालक भी वहां से भाग निकला। मुकेश गुप्ता ने फौरन श्यामगंज चौकी पर सूचना दी। फिर थाना बारादरी जाकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें