फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर खूनी संघर्ष, छोटे भाई को फावड़े से काट डाला

Fri, 10 Jul 2020 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

चार लोग घायल, छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार

भमोरा। खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो भाइयों में गुरुवार शाम खूनी संघर्ष हो गया। इसमें बड़े भाई ने छोटे को फावड़े से काट डाला, उसकी मौत हो गई। घटना में चार लोग घायल हो गए। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी देहात ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

गांव सिरोही निवासी गोकुल कश्यप और उनके सगे बड़े भाई वीरसहाय के खेत पास-पास हैं। वीरसहाय को अपना खेत जोतने के लिए बुधवार शाम ट्रैक्टर लेकर जाना था, लेकिन गोकुल ने अपने खेत से होकर ट्रैक्टर निकालने से मना कर दिया। इसे लेकर दोनो भाइयों में मारपीट हो गई। गोकुल ने थाना पुलिस को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन गांव के ही एक नेता ने फैसला कराने की बात कहकर पुलिस से कार्रवाई करने से मना कर दिया। गुरुवार सुबह गोकुल ने अपने खेत में धान रोप दिए।
इसी दौरान वीरसहाय अपने बेटों के साथ ट्रैक्टर लेकर पहुंचा तो गोकुल ने अपने खेत से ट्रैक्टर न निकलने देने की बात कही। इस पर दोनों के बीच खूनी संघर्ष शुरू हो गया। इसमें 55 वर्षीय गोकुल फावड़ा लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बेटी पूजा, बेटा मुनेश और गौतम भी घायल हो गए। सभी को निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान गोकुल की मौत हो गई। थाना पुलिस ने गोकुल के बडे़ बेटे वीरेंद्र की तहरीर पर वीरसहाय और उसके बेटे राजेश, बबलू, पिंटू, सुशील और ओमवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। एसपी देहात डॉ. संसार सिह ने घटनास्थल का मुआयना किया।

दो भाइयों के बीच विवाद में हत्या हुई है। कुछ लोग घायल भी हैं। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर दो लोगों को पकड़ लिया है। - शैलेश पांडेय, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें