फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के रक्तदान शिविर में दिखा लोगों का उत्साह, रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा

Tue, 01 Oct 2019 11:41 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी 1 अक्तूबर को अमर उजाला ने उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें लोगों का उत्साह देखते बन रहा है। बरेली जिले के शाहजहांपुर स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) में लगाए गए शिविर का उद्घाटन सांसद अरुण सागर ने किया। यहां शुरूआती दो घंटे में ही 11 लोगों ने रक्तदान किया।

विज्ञापन


वहीं झांसी और ललितपुर के जिला अस्पतालों में रक्तदान शिविर आयोजित किये गए, जिनमें सुबह से रक्तदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया। खून की कमी से किसी की जान न जाये, इसी जज्बे के साथ लोग बढ़-चढ़ कर रक्तदान कर रहे हैं। वहीं रामपुर में लगे शिविर में अब तक 13 यूनिट रक्तदान किया गया है।

बता दें कि शिविर मंगलवार दोपहर दो बजे तक चलेगा। इस दौरान आईएमए अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करके लोग दूसरों की जान बचाने में सहयोग दें। 
विज्ञापन


इसके बाद शाम में नियमित रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को आईएमए भवन में ही सम्मानित किया जाएगा। साथ ही रक्तदान को लेकर आम जन में फैली गलत धारणाओं पर चर्चा कर मौजूद लोगों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें